रिश्वतखोर दरोगा पर SSP का बड़ा एक्शन — एंटी करप्शन ट्रैप के बाद तत्काल निलंबन

बरेली । भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना इज्जतनगर में तैनात उप निरीक्षक विमल कुमार चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
8 मई 2026 को एंटी करप्शन टीम को रिश्वतखोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना इज्जतनगर की चौकी बैरियर-2 कार्यालय में ट्रैप ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें उप निरीक्षक विमल कुमार चौहान को पकड़ा गया।
इस मामले में थाना सीबीगंज, बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
एसएसपी ने आरोपों को गंभीर मानते हुए कहा कि आरोपी दरोगा ने अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य करते हुए कर्तव्यपालन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और कदाचार का परिचय दिया था।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks