राशन और बेटियों की शादी के नाम पर बड़ा खेलगरीब महिलाओं से लाखों की ठगी !

बरेली । गरीब महिलाओं को हर महीने राशन, बेटियों की शादी में 51 हजार रुपये सहायता और दान-दहेज दिलाने का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि खुद को लखनऊ निवासी बताने वाले एक दंपती ने “सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट” का अध्यक्ष बताकर गांव-गांव महिलाओं को अपने झांसे में लिया। महिलाओं से कहा गया कि ट्रस्ट गरीब परिवारों को सस्ता राशन और बेटियों की शादी में आर्थिक मदद देता है।
आरोप है कि सदस्य बनाने के नाम पर हर महिला से 800 रुपये जमा कराए गए और बदले में एक कार्ड दिया गया। इतना ही नहीं, महिलाओं को लालच दिया गया कि जो सबसे पहले 6 सदस्य जोड़ देगी उसे ट्रस्ट की सभी सुविधाएं मिलेंगी, जबकि 600 सदस्य जोड़ने पर स्कूटी और हर महीने 5 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।


महिलाओं को धूपबत्ती और अगरबत्ती पैकिंग का काम सिखाने का झांसा भी दिया गया। लेकिन जब न राशन मिला और न ही कोई सहायता, तब महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ।
शुक्रवार को गांव सेंधा निवासी विमला देवी, संतोष देवी, मुन्नी देवी समेत कई महिलाओं ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks