
बरेली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बरेली जिले की कमान विजय बहादुर सक्सेना को सौंप दी है। उनके जिलाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और जगह-जगह स्वागत का माहौल बन गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना ने पदभार संभालने के बाद सबसे पहले चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचकर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एडवोकेट, डॉ. अयूब अंसारी, सर्वेश पाठक, राजवीर उपाध्याय, कमलजीत सिंह, सहादत हुसैन, ओमपाल कश्यप एडवोकेट, मो. वाहिद, कातिब रिजवान अली, राजा भाई, इसरार अली, फरीद सलमानी, सलीम सलमानी, अख्तर रजा, अजीत यादव, मुकेश कुमार, नीरज शर्मा सहित कई रालोद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विश्वास जताया कि विजय बहादुर सक्सेना के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों और आम जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
— कमलजीत सिंह
राष्ट्रीय लोकदल, बरेली