रिश्वतखोर अफसर पर एंटी करप्शन का शिकंजा : नौ हजार रुपए लेते ही दबोचे गए महाशय

बरेली, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नवीन मंडी तिलहर में तैनात क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मनुेंद्र नाथ पटेल को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता सौरभ सिंह से गेहूं खरीद के एवज में प्रति क्विंटल 100 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद जाल बिछाया गया।


बुधवार को दोपहर करीब 12 बजकर 58 मिनट पर जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से तैयार टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सान्याल ने किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना कटरा, शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks