बरेली पुलिस प्रदेश में हर बार नंबर वन पर : साइबर सेल ने मारी हैट्रिक

बरेली 21 अप्रैल। बरेली पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। मोबाइल रिकवरी के मामले में साइबर सेल ने लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।
दरअसल, साइबर सेल बरेली ने सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरवरी और मार्च माह में उत्कृष्ट कार्य किया। मार्च महीने में जनपद में कुल 191 खोए मोबाइल फोन की शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिनमें से 144 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।


उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ द्वारा जारी रैंकिंग में बरेली पुलिस ने इन आंकड़ों के आधार पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह लगातार तीसरी बार है जब बरेली साइबर सेल ने मोबाइल रिकवरी में प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन संबंधित पीड़ितों को विधिवत वापस सौंप दिए गए हैं, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
इस उत्कृष्ट कार्य में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बरेली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं,
ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks