BSA कार्यालय शाहजहांपुर से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बरेली, 20 अप्रैल ।
उत्तर प्रदेश शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने शाहजहांपुर में रिश्वतखोरी के मामले में दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में निश्चय सिंह (जिला समन्वयक कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, शाहजहांपुर) और अरुण कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर, आउटसोर्सिंग, बीएसए कार्यालय शाहजहांपुर) को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।


बताया गया कि शिकायतकर्ता रुनू शुक्ला, सहायक अध्यापक, कंपोजिट स्कूल चौना बजुर्ग, विकास खंड भावलखेड़ा, शाहजहांपुर ने आरोप लगाया था कि उनकी अनुपस्थिति से संबंधित पत्रावली के निस्तारण के एवज में आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी, शाहजहांपुर से शाम करीब 5:45 बजे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks