कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से SSP ने इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज किए इधर से उधर

जनहित में 114 स्थानांतरण जारी हुए आदेश

बरेली 21 अप्रैल । जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चला दी है। जारी आदेश के तहत कई निरीक्षक (इंस्पेक्टर) और उपनिरीक्षक (चौकी इंचार्ज) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
एसएसपी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह स्थानांतरण जनहित, रिक्त पदों की आवश्यकता तथा प्रशासनिक आधार पर किया गया है। पुलिस विभाग में बेहतर कार्यप्रणाली और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
कुछ इंस्पेक्टरओ को महत्वपूर्ण थानों और व चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को नई तैनाती देकर प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने का प्रयास किया गया है।


पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन तबादलों से कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। वहीं, विभाग के भीतर भी कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में यह एक अहम पहल मानी जा रही है। तबादलों को लेकर पुलिस महकमे में हलचल बनी हुई है, वहीं आमजन को उम्मीद है कि इन बदलावों से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks