दिल्ली ब्रेकिंग….

दिल्ली के कॉसमॉस हॉस्पिटल में सुबह लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों और दिल्ली पुलिस की मदद से 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें एक व्यक्ति अमित की मौत हो गई. कई मरीज और स्टाफ सदस्य बेहोशी व गंभीर हालत में पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए. धुएं के चलते ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे बचाव दल को अंदर जाना पड़ा और शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया.