कासगंज पुलिस

थाना ढोलना पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त को अंदर 12 घंटे किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
घटनाक्रम – वादिया द्वारा थाना ढोलना पर रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी नाबालिक पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष के साथ अभियुक्त अमलेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम हियातगढ़ी थाना ढोलना जनपद कासगंज द्वारा दुष्कर्म किया गया। प्रकरण के संबंध में मु0अ0स0 – 280/25 धारा 64 बीएसएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना की गई।
कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश भारती के पर्यवेक्षण में मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा किए जा रहे हैं सार्थक प्रयासों के क्रम में अभियुक्त अमलेश उर्फ ईश्वरीय प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम हियातगढ़ी थाना ढोलना जनपद कासगंज को दिनांक 17.06.2025 को ग्राम भामों के सामने बने यात्री प्रतीक्षालय से 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है गिरफ्तार अभि0 के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार अभि0 का नाम-पताः-
- अमलेश उर्फ ईश्वरी प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम हियातगढ़ी थाना ढोलना जनपद कासगंज
पुलिस टीम –
- श्री गोविन्द बल्लभ शर्मा प्र0नि0 थाना ढोलना जनपद कासगंज मय टीम