
कासगंज,संकट मोचन धाम सैलई के परिसर में पावन अखंड श्रीमद् रामचरित मानस के 15 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नीरज संजू भारद्वाज बिकौरा वालों के पावन संकल्पित 108 धार्मिक कथाओं के क्रम में 31वीं श्रीमद् भागवत राम कथा का भव्य दिव्य आयोजन दिनांक 18/05/2025 से 26/05/2025 तक परम पूज्य आचार्य अवनीश वशिष्ठ जी के श्रीमुख से शाम 3 बजे से 6 बजे तक प्रतिदिन न्यायमूर्ति प्रेम नारायण पराशर जी के पावन सानिध्य में आयोजक दिनकर राव चतुर्वेदी जी , राकेश पराशर जी, अनीता उपाध्याय, राम आसरे पचौरी, रमाकान्त मिश्रा , के आयोजकत्व में चल रहा है। व्यास महाराज ने आज परीक्षित जी की कथा का श्रवण कराया कथा में ग्रामीण भक्तों की अपार भीड़ रही दूर दराज से भी काफ़ी श्रोतागण राजेश शर्मा जी , राजपाल वर्मा जी, संजय सिंह जी , दिनेश मिश्रा , संजू भारद्वाज , मदन माधव आदि भक्त उपस्थित रहे यह जानकारी कथा संयोजक नीरज संजू भारद्वाज बिकौरा वालों ने दी और भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पधारने की प्रार्थना की । व्यवस्थापक के रूप में ज्ञानेश वशिष्ठ जी, विष्णु जी, माधव जी आदि उपस्थित रहे ।