नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का भारी संख्या में पंजीकरण



आनंद (गुजरात): दिनांक 19 मई 2025, सोमवार को पुलिस लाइन आनंद, गुजरात में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक (Civil Defence Volunteer) के रूप में पंजीकरण कराने के लिए भारी संख्या में लोगों ने उत्साह दिखाया।
यह पंजीकरण आनंद जिला पुलिस और आनंद के जिलाधिकारी प्रवीण चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में बड़ी संख्या में पंजीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में इन सभी स्वयंसेवकों को बुलाया जाएगा, जो पुलिस बल के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त, सभी पंजीकृत स्वयंसेवकों को बुनियादी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा संगठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाएं, युद्ध और अन्य आपातकालीन स्थितियां कभी भी आ सकती हैं। ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन, आनंद, गुजरात के जिलाध्यक्ष विपिन मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर शर्मा, सचिव अनिकेत विश्वकर्मा और वाघजी भाई ने भी देश सेवा के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में अपना पंजीकरण कराया। इस अवसर पर विपिन मिश्रा ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन, गुजरात की टीम हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks