
ग्रेटर नोएडा, 28 अप्रैल 2025 राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। आज जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा ने "धन्वन्तरि अन्नपूर्णा केन्द्र" का विधिवत शुभारंभ किया। इस पहल से अब संस्थान में भर्ती मरीजों के साथ आए तीमारदारों को मात्र 10 रूपये में स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर तीमारदारों को नि:शुल्क भोजन भी प्रदान किया जाएगा। संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश गुप्ता ने जानकारी दी कि अब तक मरीजों के लिए तो भोजन व्यवस्था थी, लेकिन तीमारदारों को भोजन के लिए बाहर असुरक्षित भोजन स्थलों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार इन्हें भूखा भी रहना पड़ता था, जिससे उनकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। इस आवश्यकता को देखते हुए धन्वन्तरि सेवा न्यास द्वारा अन्नपूर्णा केन्द्र की शुरुआत की गई है। धन्वन्तरि सेवा न्यास प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय