5 वर्ष बाद दोबारा चालू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

5 वर्ष बाद दोबारा चालू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, चीन से रिश्तों में सुधार के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि: बताया- दोनों देश हैं इसके लिए राजी

हिन्दुओं के लिए पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा पाँच वर्षों के अंतराल के बाद दोबारा चालू की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में संसद में जानकारी दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया है, कि यह यात्रा 2025 की गर्मियों में चालू होगी। उन्होंने कहा है कि भारत और चीन इस पर राजी हो गए हैं। 
यह यात्रा वर्ष 2020 से ही बंद है। कोरोना महामारी और फिर भारत-चीन के रिश्तों में आई दरार के चलते यह यात्रा दोबारा चालू नहीं हो सकी थी। चीन ने भी इस बीच यात्रा के लिए इंतजाम नहीं किए थे। 
हालाँकि, बीते दिनों में भारत और चीन के रिश्तों में सुधार के बाद भारतीय श्रद्धालु फिर से एक बार अपने आराध्य के निवास स्थल जा सकेंगे।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इसकी पुष्टि की है।
गौरलतब है कि कैलाश मानसरोवर तिब्बत में स्थित है और हिन्दुओं के लिए आराध्य भगवान शिव का निवास स्थल माना जाता है। दुर्गम होने के बाद भी यहाँ हर वर्ष यात्रा में हजारों हिन्दू भाग लेते आए है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks