हिमाचल की अनदेखी पर सांसदों की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्णः देवी लाल

(गगरेट): केंद्रीय बजट 2025 में हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह से नज़रअंदाज किया जाना प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय है। इस बजट में हिमाचल को किसी भी नई परियोजना या विशेष सहायता राशि का लाभनहीं दिया गया, जिससे प्रदेश की जनता में गहरी नाराजगी है। यह कहना है गगरेट के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवी लाल का। उन्होंने इस अनदेखी के लिए प्रदेश के चारों भाजपा सांसदों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार ने हिमाचल को बजट में पूरी तरह नकार दिया, तो ये सभी सांसद चुप्पी साधे बैठे रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने इन सांसदों को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए चुना था, लेकिन वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में पूरी तरह विफल रहे हैं। देवी लाल ने कहा, हिमाचल प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए पर्यटन, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और परिवहन क्षेत्र में विशेष मदद की ज़रूरत थी, लेकिन बजट में हिमाचल को पूरी तरह नज़रअंदाज कर दिया गया। यह प्रदेश के साथ घोर अन्याय है और प्रदेश के भाजपा सांसदों की नाकामी का नतीजा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks