
झारखंड मुक्ति मोर्चा के 53 वें स्थापना दिवस पर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में केंद्र के खिलाफ़ ख़ूब गरजे CM हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी MLA कल्पना सोरेन …हक और अधिकार के लिए लड़ाई लंबी है ..दिल्ली और बिहार के तुलना में बजट में झारखंड की हकमारी मारी गई है।
NEWS BMF के लिए झारखंड धनबाद से कैमरा मैन राज कुमार शर्मा के साथ ब्यूरो चीफ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।
सिंदरी ,धनबाद ।झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के 53वां स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार को गोल्फ ग्राउंड मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं ने समारोह में शिरकत किया।
भारी बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार झारखंड राज्य की सत्ता को बरकरार रखने में सफल झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं मे गजब का जोश देखने को मिला। पूरा मैदान समर्थकों से खचाखच भरा हुआ था। धनबाद समेत गिरिडीह लोकसभा क्षेत्रों के विभिन्न शहरों एवं गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। तय समय से दो घंटे विलंब से तीन बजे शुरू हुआ, झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गोल्फ ग्राउंड पहुंचे। जिसके बाद धनबाद जिला कमेटी सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथियों को मुकुट एवं फूलों का माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। मंच से जेएमएम के नेताओं ने केंद्र सरकार एवं भाजपा पर जमकर हमला बोला।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने लोगों को संदेश देने के लिए स्थानीय झारखंडी भाषा में भी सभा को संबोधित किया.. वही केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। हेमंत सोरेन ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अलग राज्य के गठन के बाद जो डबल इंजन की सरकार झारखंड मे बनी उससे यहां की जनता को भूखे मरने की नौबत आ गई। जिसके बाद जेएमएम की सरकार बनी
हालांकि वर्ष 2020 – 21 के दौरान दुनिया समेत झारखंड राज्य को वैश्विक महामारी का सामना करना पड़ा।.इस कोरोना में हमारे कई साथी गुजर गए लेकिन उस कठिन समय में भी हमने हार नहीं मानी। आज भी हम अपने हक अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। झारखंड के लोगों को पता है कि अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलता है और अगर हमारा अधिकार नहीं मिला तो हम छीन कर लेंगे। हम जब राज्य के खनिज रॉयल्टी की 1लाख 36 हजार करोड़ की बकाया मांगते है तो दिल्ली वाले केंद्र सरकार कहती हैं कि हमारा कोई बकाया नहीं है, वही झारखंड के जो बीजेपी सांसद है वो दिल्ली मे अपने मुंह पर टेप लगाए बैठे हैं। लेकिन वे लोग जान ले की जरूरत पड़ेगा तो कानूनी लड़ाई भी लड़ा जाएगा और अगर जरूरत पड़ेगा तो कोयला खनन भी बंद होगा। देश मे अभी जो आम बजट 2025 पेश हुआ है उसमें झारखंड को अनदेखा किया गया। दिल्ली मे चुनाव है और आने वाले समय मे बिहार मे भी चुनाव है जिसको लेकर बजट मे उनका ध्यान रखा गया लेकिन झारखंड को कुछ नहीं मिला जिसका हमे पहले से ही उम्मीद था।
वही अपने संबोधन मे मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि छप्पन इंच का सीने के लिए हमारे छप्पन विधायक ही काफी है, दिल मे आग दहकते रहना चाहिए क्योंकि यह लड़ाई अभी लंबी चलेगी । जिसपर समारोह में मौजूद लोगों ने जमकर तालिया बजाई। आगे गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि कुछ छवि है जो आंखों से ओझल नहीं होती उस काली रात को झारखंड की जनता समेत मैं खुद कभी नहीं भूल सकती जब ED ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल मे डाला था। जब वे जेल गए तो हेमंत सोरेन थे लेकिन जब पांच महीनों बाद जेल से बाहर आए तो गुरुजी बनके लौटे । पिछली रघुवर सरकार में सैकड़ो सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए थे लेकिन आज सरकारी स्कूलों मे दाखिल के लिए पैरवी लगते है। आज झारखंड की महिलाओं को मईया सम्मान मिल रहा है जिससे झारखंड की महिलाओं को अब अबला नहीं समझा जा सकता। हमने झारखंड की महिलाओं को मजबूती प्रदान की ताकि वे सशक्त बने। मौके पर मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा महतो,मंत्री हफ़ीजुल हसन,सुप्रियो भट्टाचार्य, अमितेश सहाय, जगरनाथ महतो, उमाकांत रज्जक समेत कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। वही धनबाद जिला प्रशासन के द्वारा भी कार्यक्रम की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन समेत सभी वरीय अधिकारी मुस्तैद दिखे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन को धनबाद की डी सी सुश्री माधवी मिश्रा एवं धनबाद के एस एस पी श्री पी जनार्दन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।