अधिकारी को पदस्थापित करने की मांग

गिरिडीह ब्यूरो

जमुआ अंचल और बगोदर अंचल के अंचल अधिकारी की तरह गिरिडीह सदर अंचल में भी माननीय झारखंड उच्च न्यायालय एवं अपर समाहर्ता महोदय गिरिडीह के आदेश को मानने वाले कर्मठ ईमानदार और कानून का सम्मान करनेवाले अंचल अधिकारी को पदस्थापित करने की मांग को लेकर गिरिडीह सदर अंचल के किसानों ने मंगलवार को किसान जनता पार्टी के गिरिडीह सदर अंचल अध्यक्ष मुकेश राय के अध्यक्षता में झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया और शहर में, गिरिडीह सी० ओ० मो० असलम को बर्खास्त करो, गिरिडीह सी० ओ० पर एफ० आइ० आर० दर्ज करो, गिरिडीह सी० ओ० मोहम्मद असलम के संपति का जांच कराओ, बिना घूस का रजिस्टर टू देना होगा, माननीय न्यायालय का अपमान नहीं सहेंगे हम किसान, सरकारी अफसर कैसा हो, जमुआ, बगोदर के सी० ओ० जैसा हो, आदि नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया।
धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने कहा कि गिरिडीह सदर अंचल का गरीब किसान भूमाफियाओं से अपनी जमीन बचाने हेतू अपने जमीन के जमाबंदी से संबंधित पंजी टू का सत्यापित प्रति लेने हेतू विगत 4 वर्षों से लगातार आंदोलन कर रहा था पर घूस में मोटा रकम लिए बिना अंचल अधिकारी रजिस्टर टू दे नहीं रहे थे तब विवश होकर किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने माननीय झारखंड उच्च न्यायालय में रिट याचिका संख्या 5925/2022 दायर किया। माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने 27 फरवरी 2024 को ही गिरिडीह जिला के सभी मौजा का सत्यापित प्रति याचिकाकर्ता को चार सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है । अपर समाहर्ता महोदय गिरिडीह ने भी अपने कार्यालय के पत्रांक 1854 दिनांक 08/10/2024 के माध्यम से गिरीडीह जिला के सभी अंचल अधिकारी को रजिस्टर टू देने की कार्रवाई करने को कहा है। बगोदर और जमुआ के अंचल अधिकारी माननीय उच्च न्यायालय के उक्त आदेश के आलोक में दनादन रजिस्टर टू दे रहे हैं पर गिरिडीह के अंचल अधिकारी मोहम्मद असलम ना ही माननीय उच्च न्यायालय के आदेश को मान रहे हैं और ना ही अपर समाहर्ता महोदय गिरिडीह के आदेश को। मोहम्मद असलम घूस में मोटा रकम लिए बिना रजिस्टर टू नहीं देने के जिद्द पर अड़े हुए हैं। किसान जनता पार्टी के संरक्षक सुकुल नारायण देव ने कहा कि कि झारखंड सरकार ने 6 महीना के अंदर झारखंड में जमीन सर्वे का काम पूरा करने का हलफनामा झारखंड उच्च न्यायालय में दिया है इसलिए अंचल अधिकारी मोहम्मद असलम रजिस्टर टू नहीं देना चाह रहे हैं ताकि सर्वे के समय रैयतों को वह जमकर लूट सके। किसान जनता पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू ने कहा कि गिरिडीह सदर अंचल इस देश का इकलौता अंचल हैं जहां बिना घूस लिए काम किए जाने का आग्रह करने पर अंचल अधिकारी, अंचल के कर्मियों से रैयतों को पिटवाते हैं और वीडियो वायरल करवाते हैं ताकि कोई रैयत बिना घूस दिए अंचल के लोगों को काम करने को कहने का साहस नहीं कर सके। धरना प्रदर्शन के बाद उपायुक्त गिरिडीह और अपर समाहर्ता गिरिडीह को ज्ञापन देकर अन्य अंचल की तरह गिरिडीह सदर अंचल में भी माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में बिना घूस का रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति दिलाने, गिरिडीह सदर अंचल के अंचल अधिकारी मो० असलम का संपति का जांच कराने और आदिवासी मूलवासी रैयतों को पिटवाने के मामले में एफ० आइ० आर० कराने तथा गिरिडीह सदर अंचल में भी जमुआ और बगोदर अंचल के अंचल अधिकारी जैसा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने वाला अंचल अधिकारी को पदस्थापित करने का अनुशंसा सरकार से करने का मांग किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में किसान जनता पार्टी के महासचिव भागीरथ राय, कार्यकारी अध्यक्ष जोगेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष कुदरत अली, नीलम कुमारी, छात्रधारी सिंह, सरिता देवी, जहांगीर अंसारी, टीपन ठाकुर, थाम्भी मंडल, महादेव विश्वकर्मा, सरजू हंसदा, बासुदेव महतो, मनवेल हंसदा, मुंशी मुर्मू, मेरूलाल मरांडी, धनेश्वर मरांडी, घनश्याम पंडित, अब्बास मियां, भरत गोप, सरजू हंसदा, धनेश्वर महतो, लालो मुर्मू, मंसूर मियां, कुर्बान मियां, पुष्पा मुर्मू, एलिजाबेथ मुर्मू, सुशील मुर्मू सहित सैकड़ों की संख्या में गिरिडीह सदर अंचल के किसान उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks