39 वीं वाहिनी स.सी.बल के वाहिनी कमांडेंट रविंद्र कुमार राजेश्वरी जी की अध्यक्षता में किए गए सैनिक सम्मेलन व बड़े खाने की व्यवस्था

पलिया कला खीरी के 39 वीं वाहिनी स.सी.बल के वाहिनी कमांडेंट रविंद्र कुमार राजेश्वरी जी की अध्यक्षता में किए गए सैनिक सम्मेलन व बड़े खाने की व्यवस्था

पलिया कला खीरी 31.01.025 को 39 वीं स.सी.बल के कमांडेंट रविंद्र कुमार राजेश्वरी जी द्वारा सैनिक सम्मेलन प्रारंभ किया गया सैनिक सम्मेलन में वाहिनी के अधिकारी सुरेश शर्मा जी (द्वितीय कमान अधिकारी),डा. शालिनी परिहार (पशु चिकित्सा), विजेंद्र कुमार जी उप कमांडेंट, नीरज कुमार सिंह जी उप कमांडेंट, भागीरथ लावा जी उप कमांडेंट, मनफूल खान जी सहायक कमांडेंट, सतीश कुमार जी सहायक कमांडेंट, बिशन दास जी सहायक कमांडेंट एवं वाहिनी के समस्त अधिकारी गण तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहे सैनिक सम्मेलन के दौरान महोदय द्वारा वहिनी कार्मीको को अनुशासन बनाए रखना एवं स्वास्थ्य प्रति जागरूक रहने संबंधित हिदायत दी गई।
उन्होंने बताया सीमा पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य है हमें सिविल नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखना एवं उनके साथ तालमेल बनाकर रखना अति अनिवार्य है उन्होंने कार्मिकों को बताया कि आप का परिवार आपके ऊपर निर्भर है इसलिए अपने परिवार से नियमित रूप से बातचीत करते रहे और अपने परिवार का ख्याल रखें।
उन्होंने यह भी बताया की वाहिनी में रहने वाले कार्मिकों की फैमिली को प्रत्येक शनिवार को पलिया मार्केट जाने के लिए वाहिनी की बस उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वह अपने परिवार के लिए जरूर का सामान ला सके और जवानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
महोदय द्वारा वाहिनी में तैनात सभी कार्मिकों व उनके परिवार के जन्मदिन एवं उनके शादी की सालगिरह मनाने हेतु निर्देशदिया गया साथ में यह भी बताया कि अवकाश जाने वाले कार्मिकों को वाहिनी के बस द्वारा पलिया स्टेशन तक छोड़ा जाएगा। सैनिक सम्मेलन के अंत में महोदय ने सभी कार्मिकों को उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी और राष्ट्रीय गान के साथ सैनिक सम्मेलन संपन्न किया गया एवं कमांडेंट श्री रविंद्र कुमार राजेश्वरी जी सभी जवानों के साथ भोजन किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks