मत्स्य किसानो की आय में व्रद्दि एवं आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने मे वरदान सिद्ध हो रही है पीएम मत्स्य संपदा योजना …कंचन कश्यप

( मा.नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से डा. संजय निषाद ने जगाया मत्स्य क्रांति का अलख … राकेश कश्यप )
एटा ! गत रविवार को राजकीय जिला क्रषि एवं औधोगिक विकास प्रदर्शनी के बैनर तले आयोजित एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप के संयोजन में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ” मत्स्य किसान सम्मेलन ” का आयोजन किया गया ! मत्स्य किसान सम्मेलन को अपने कर कमलों से फीता काटकर शुभारम्भ कर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करने के पश्चात कार्यक्रम में आऐ हजारों मत्स्य किसानों को मंच से संबोधित करते हुऐ उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारत में मत्स्य किसानो की आय में बढोत्तरी एवं आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए ही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को प्रारम्भ किया गया है ताकि हिन्दुस्तान का मतस्य किसान खासकर मछुआरे रोजगार के क्षेत्र में प्रगति के पथ पर आगे बढते हुऐ आत्मनिर्भर बन सके ! कार्यक्रम के संयोजक एवं निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि पीएम की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मत्स्य महामना डा. संजय कुमार निषाद द्वारा समूचे भारत में मत्स्य क्रांति का अलख जगाने का कार्य किया जा रहा है तथा मछुआरों एवं मत्स्य पालन से जुडे लोगों की प्रगतिशीलता के लिए हजारों करोड रूपयो का बजट केन्द्र सरकार से उतर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों का आवंटित कराया गया है ! कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप का आयोजक मडंल द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर एवं माल्यापर्ण कर भव्य अभिनदंन किया गया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी.सुरेन्द्र कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्यप निषाद सभा द्वारा की गयी तथा संचालन प्रख्यात शायर हाजी कशिश एटवी द्वारा किया गया ! कार्यक्रम को प्रखर वक्ता के रूप में निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप,डा.सुभाष शाक्य प्रमुख महासचिव निषाद पार्टी, हल्द्वानी से प्रख्यात कवि गोविन्द कश्यप “वीरा ” , अ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राजेन्द्र कश्यप, सी.पी.कश्यप , क्रष्णगोपाल सिहं कश्यप , मत्स्य निरीक्षक अनुज चौहान सहित अ. भा. सनातन परिषद के प्रदेश सगंठन महामंत्री राजू आर्य द्वारा द्वारा संबोधित किया गया ! कार्यक्रम में निषाद पार्टी अलीगढ के जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप, आगरा से भाजपा नेता योगेन्द्र कश्यप, सुनहरी लाल कश्यप प्रधान, देवेन्द्र लोधी एड, हरिश चन्द कश्यप एड, श्रीमती सरिता एड., कु. सर्वेश कुमार, कु. चारू वार्ष्णेय, राजू कश्यप, सुबोध कश्यप, अमित कुलश्रेष्ठ, डा. देवेश शर्मा, डा.राजू शर्मा , डा. अमन राजपूत,डा. हरबंश लोधी,डा. ओमप्रकाश कश्यप, रवि कश्यप, देवांश वर्धन, महेश वर्मा,रामशंकर कश्यप, राजकुमार कश्यप, दिनेश कश्यप, सूबेदार जितेन्द्र बाबू कश्यप, रामविलास कश्यप, रामेश्वर सिंह जाटव, धर्मेन्द्र कुमार, शिशुपाल कश्यप, गुहराज कश्यप, रामभरोसे कश्यप, गौरीशकंर कश्यप , प्रेमपाल सिहं कश्यप , गुलजारी लाल कश्यप, सहित असंख्य संख्या में लोग मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks