राष्ट्रीय वालीबाल में उत्तर प्रदेश की टीम भी भाग लेगीप्रदेश टीम के लिए ट्रायल आगरा में जारी



आगरा। जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय वालीबाल में भाग लेने वाली उत्तर प्रदेश की टीम के लिए ट्रायल एकलव्य स्टेडियम पर शुरू हुआ। ये कार्यक्रम कल (आज) भी जारी रहेगा।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार प्रदेश वालीबाल संघ का प्रदेश वालीबाल टीम का ट्रायल कार्य क्रम गुरुवार 26दिसम्बर को शुरू हुआ। चयन कर्ता अंतर्राष्ट्रीय वालीबाल खिलाडी व दर्जन भर बार खेले राष्ट्रीय प्रतियोगिता अजय भदोरिया हैं। कल (आज) राज्य टीम घोषित होगी जो जयपुर में होने बाली राष्ट्रीय वालीबाल में भाग लेगी।
इधर उत्तर प्रदेश वालीबाल फेडरेशन की जगह इस बार खेल निदेशालय और खेल प्राधिकरण ने संयुक्त रूपसे टीम चयन करने का कार्य क्रम आगरा में रखा है। पुरुष और महिला वर्ग में चयन के लिए निदेशालय नेचार व साईं ने दो चयन कर्ता भेजे हैं। जबकि एक महिला है।
निदेशालय ने अजय भदोरिया, अजय राय के साथ एक महिला को भी समिति का सदस्य बनाया है। मुख्य चयन कर्ता अजय भदोरिया हैं।
सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल 7 जनवरी से जयपुर में जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अगले वर्ष के शुरुआत में 7 से 13 जनवरी तक सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजस्थान सहित दिल्ली, कर्नाटक, असम आदि की कई टीमें भाग लेंगी जिसमें करीब 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 600 खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधत्वि कर चुके हैं। इसमें 80 से 90 प्रतिशत खिलाड़ी ग्रामीण बेस के भाग लेंगे। इससे उन्हें मौका मिलेगा और कई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डा नीरज के पवन की मौजूदगी में शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष बलदेव गोदारा ने बताया कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्रीय खेलों के लिए राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

सात जनवरी को ही टाई पड़ेगी , अजय भदोरिया
आगरा। एकलव्य स्टेडियम पर प्रदेश वालीबाल टीम के मुख्य चयन कर्ता अजय भदोरिया ने कहा है कि प्रदेश की पुरुष और महिला टीम का चयन दो दिन में किया जायेगा। राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश का किन किन राज्यों से मेक होगा अभी तय नहीं है। ये जानकारी सात जनवरी को ही पड़नेवाली टाई के बाद हीसाफ होगा । उन्होेंने एक पृश्न के उत्तर में कहा प्रतिभा निखार और खोज अभियान खेलो अभियान की सफलता से ही एशियाड और ओलंपिक के साथ भारत के खेल स्तर को निखार मिल रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks