कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर के वैज्ञानिक उद्यान कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने किया सम्मानित।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रशांत कुमार जी को दी गई ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं।
वाराणसी डिविजन।
उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रांगड़ में चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस पर उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ साथ 3 कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।
जिसमें डॉक्टर प्रशान्त कुमार कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, हमीरपुर को माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वयं सम्मानित करते हुए मंच से उनके द्वारा हमीरपुर ,बुंदेलखंड में किए जा रहे कार्यों की खूब प्रशंसा की एवं अन्य वैज्ञानिकों को भी इसी प्रकार से किसानों का सेवा एवं सहयोग करने के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ अन्य 2 वैज्ञानिकों को कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी ने सम्मानित किया।
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर प्रशांत कुमार जी को सम्मानित करने की खबर जैसे ही उत्तर प्रदेश में वायरल हुआ पूर्वी उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई।
मिर्जापुर वाराणसी सहित पूर्वांचल के तमाम जनपदों के लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि एक योग्य कृषि वैज्ञानिक पूर्वांचल के मिर्जापुर जनपद के निवासी हैं जिनका उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया यह बहुत ही पूर्वांचल वासियों के लिए खुशी की बात है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रशांत कुमार जी को सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों की ताता लग गई।
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर प्रशांत कुमार जी का जन्म उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर के तहसील चुनार क्षेत्र के ग्राम सभा घरवासपुर में 3 सितंबर 1984 को एक कृषक परिवार में हुआ है।
इनके पिता का नाम श्री अशोक कुमार एवं माता जी का नाम श्रीमती कुसुम देवी है।
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर प्रशांत कुमार जी को सम्मानित किए जाने पर भारतीय वीडियो फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार , राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप कुमार पांडेय,जॉइंट केंद्रीय अध्यक्ष मैनेजमेंट मदन मोहन पाठक, केंद्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के श्री राम केसरी, केंद्रीय मुख्य सचिव मैनेजमेंट कमलेश पाठक, केंद्रीय उपाध्यक्ष मैनेजमेंट मिथिलेश कुमार मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, प्रदेश सचिव प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से परवेज भाई, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ, विंध्याचल मंडल अध्यक्ष सुरेश पटेल, जूलॉजी डॉक्टर आनंद ,जोनल सचिव दयाराम सिंह, मिर्जापुर जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह आदि पत्रकार एवं मीडिया अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।