20000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना मिरहची पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ की घटना में वाँछित चल रहे 20000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार



एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिह के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा थाना मिरहची पर पंजीकृत मु0अ0सं0-120/2017 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड़) से संबंधित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र अहवरन सिंह निवासी दत्तपुर थाना सकीट जनपद एटा को आज दिनांक 29.10.2024 को सिरसा टिप्पू नहर से बहादुरपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक की जा रही है। अभियुक्त अशोक का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-133/14 धारा 147/148/452/307/323/504/506/427 भादवि थाना सकीट एटा,
2.मु0अ0सं0-102/21 धारा 147/323 भादवि थाना सकीट एटा,
3.मु 0अ0सं0-107/17 धारा 379/458 भादवि थाना मिरहची एटा,4.मु 0अ0सं0-120/17 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड़) थाना मिरहची एटा।गिरफ्तारी करने वाली टीम में कृष्ण कान्त लोधी थानाध्यक्ष मिरहची, उ0नि0 चंद्रशेखर गौतम,का0 अंकित तोमर, का0 अमित चौधरी, का0 चंद्रमुनि शर्मा मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks