अभी तक नहीं आईं नई बसें यात्रियों को होगी परेशानी


एटा। जिला मुख्यालय पर स्थित डिपो को दिवाली से
पहले नई बसें मिलने की उम्मीद थी। मगर परिवहन निगम की ओर से कोई सूचना अभी तक जारी नहीं की गई है। ऐसे में त्योहार पर यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
डिपो में इस समय लगभग 190 बसें हैं। जो जिला
मुख्यालय से विभिन्न मार्गों पर संचालित की जा रही हैं दिवाली के त्यौहार पर काफी संख्या में लोग करते हैं आवागमन किसी भी त्योहार के मौके पर लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। यहां के सबसे अधिक लोग दिल्ली एनसीआर में काम करते हैं। त्योहार से एक या दो दिन पहले यह लोग अपने कार्यस्थल से घर आते हैं। त्योहार मनाने के बाद फिर से इनकी रवानगी हो जाती है। ऐसे में रुटीन बसों की संख्या इस भीड़ के आगे बहुत कम रह जाती है। जरूरत और बसों की महसूस होती है। नई बसें मिलतीं तो स्थिति कुछ संभलती, लेकिन अभी
तक बसें न मिलने से त्योहार पर लोगों की दिक्कत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों
परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से डिपो को 22 बसें देने की बात कही गई थी। अगर यह बसें आ जाती हैं तो काफी राहत मिलेगी। मगर हाल फिलहाल में किसी प्रकार का कोई आदेश बसों के आने से संबंधित नहीं मिला है। हो सकता है प्रयागराज में कुंभ के शुभारंभ के बाद बसों को भेजा जाए। डिपो और अनुबंधित मिलाकर लगभग 190 बसें हैं, इनके सहारे ही त्योहार पर यात्रियों को आवागमन कराने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही चालक-परिचालक के लिए त्योहार पर प्रोत्साहन योजना भी जल्द ही आने वाली है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks