गिरिडीह के स्वर्ण कॉम्प्लेक्स में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम के हाथों हुआ भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

गिरिडीह:- भारतीय जनता पार्टी के गिरिडीह विधानसभा के घोषित उम्मीदवार निर्भय कुमार शाहाबादी के प्रधान चुनाव कार्यालय का शुभ उद्घाटन भंडारिडीह के स्वर्ण कॉम्प्लेक्स में फीता काट कर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा किया गया। मौके पर भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी,जिलामहामंत्री संदीप डंगाईच,दिनेश यादव,विनिता कुमारी,हमरमिंद्र सिंह बग्गा,अजय सिंह,खिरोधर दास,राजेश गुप्ता,मोती लाल उपाध्याय,संगीता सेठ,शालनी वैश्खाईयार,सुभाष चंद्र सिन्हा,नवीन सिन्हा,मिथुन चंद्रवंशी,प्रकाश दास,राजेश शर्मा,उत्तम लाला,अनूप सिन्हा,रंजित राय,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह चुनाव झारखंड के दसा और दिशा तय करेगी,डबल इंजन की सरकार का फायदा प्रदेश की आम जनता को मिल सके।कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की आप आज ये संकल्प यहां से ले कर जाना की आगामी 20 नवंबर को अपने साथ साथ पूरे परिवार और मोहल्ला,टोला,बस्ती का सारा वोट भाजपा के पक्ष में जाए।

भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार राज्य की जनता को बेवकूफ बनाकर जो सरकार बनाई उसे आने वाले चुनाव में उखाड़ फेकना है,और देश के यशश्वी एवम लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी के हाथो को मजबूत करना है,ताकि प्रदेश में विकास की गाड़ी एक फिर से पटरी पर दौड़ सके।इसलिए आप सभी पार्टी के कार्यकर्ता अभी से प्रण ले ले की गिरिडीह के साथ साथ प्रदेश के सभी सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलानी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks