अपराध रोकने के लिए एसएसपी ने किया बीट प्रणाली निर्धारित , शोहदों पर कसा जाएगा शिकंजा गैंगस्टर ब जिला बदर की होगी कार्रवाई

बरेली :: अपराध को रोकने के लिए लगातार पुलिस प्रशासन मुस्तैद है शासन के निर्देशन के बाद एसएसपी ने बीट प्रणाली के तहत जनपद में पुलिस क्रमांक बीट प्रणाली निर्धारित की है। बीट प्रणाली के आरक्षी व मुख्य आरक्षी को उनकी निर्धारित बीट दी जाएगी। इस प्राणी इस प्रणाली के तहत पुलिसिंग बेहतर करना के लिए उनका दायित्व निर्धारित किया जाता है।
बरेली जनपद में एक जनपद के पुलिस भी क्रमांक प्रणाली लागू की गई है। पूरे जनपद को अलग-अलग बीट में बांटा गया है। जिसमें 826 पुरुष बीट निर्धारित की गई हैं। जिसमें कांस्टेबल हेड कांस्टेबल को उनकी जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। इसके साथ ही 244 महिला बीट निर्धारित की गई है। स्थान पर तैनात महिला कांस्टेबलों को उनका दायित्व निर्धारित किया गया है।

महिला अपराध संबंधित मामलों को देखेंगे महिला कांस्टेबल

शासन के निर्देश के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने बीट प्रणाली निर्धारित की है। महिला बीट निर्धारित करने के बाद थाने की महिला पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी रहेगी कि वह महिलाओं से संबंधित अपराध को देखें। इसके साथ ही उन्हें एक बीट डायरी दी जाएगी।जिसमें वह शोहदों का पूरा विवरण रखेंगी। उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर मुकदमा लिखा जाएगा। साथ ही उन्हें जिला बदर किया जाएगा। महिला अपराध को रोकने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया बीट निर्धारित कर अपराध को रोकने का काम किया जाएगा। महिलाओं पर हो रहा है अपराध पर भी इसे अंकुश लगेगा। दो से तीन महिला पुलिस कर्मियों पर एक बीट रहेगी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं से लेकर महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उनके लिए हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया जाएगा ।वह उन्हें किस तरह से मददगार साबित होगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks