पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं किसान मजदूरों, व्यापारियों , छात्र छात्राओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर एक मजबूत रणनीति

भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं भारतीय मतदाता महासभा, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महा मोर्चा एवं पूर्वांचल महापंचायत पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से।*
*बनेगी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं किसान मजदूरों, व्यापारियों , छात्र छात्राओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर एक मजबूत रणनीति।*

भारतीय मतदाता महासभा एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के संस्थापक एके बिंदुसार एवं पूर्वांचल महापंचायत पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मिंटू राजभर ने संयुक्त रूप से मीडिया को बताया कि 1 मई से लेकर 5 मई के बीच मुलाकात होना सुनिश्चित हो रहा हैं।
उत्तर प्रदेश पीएमपी प्रदेश अध्यक्ष मिंटू राजभर ने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, किसान मजदूरों छात्र-छात्राओं के प्रमुख समस्याओं को लेकर एक निर्णायक जंग लड़ने की तैयारी है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से मिलने के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि हो रहे लोकसभा चुनाव में कुछ महत्वपूर्ण फैसला लिया जाए।
उन्होंने कहा कि आज देश-विदेश में सबसे जटिल समस्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की है आज मीडिया के क्षेत्र से सभी वर्गों के लोग जुड़े हुए हैं किसान मजदूर व्यापारी छात्र छात्राएं  जिनका उत्पीड़न जोरदार हो रहा है इस पर हम सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंधुओ को एक साथ खड़ा होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति को हराने और जीताने के लिए  नहीं है बल्कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं देश में हम संविधान को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग के साथ चुनाव में आ रहे हैं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ  आ रहे हैं और सभी क्षेत्रों को जैसे व्यापारिक क्षेत्र किसान एवं मजदूरों से संबंधित क्षेत्रों, छात्र-छात्राओं के जटिल समस्याओं के समाधान के लिए चुनावी जंग में आ रहे हैं हम  व्यवस्था परिवर्तन के लिए कार्य कर रहे हैं जब तक भ्रष्ट व्यवस्था की समाप्ति न हो जाए तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks