अध्यक्ष जिला पंचायत के सरकारी गृह प्रवेश में पहुंचे सांसद राजू भईया ने कश्यप बंधुओ से मिलकर किए गिले शिकवे दूर

अध्यक्ष जिला पंचायत के सरकारी गृह प्रवेश में पहुंचे सांसद राजू भईया ने कश्यप बंधुओ से मिलकर किए गिले शिकवे दूर
=================≠==( रत्नेश कश्यप समाज का गौरव, पूरा करेगीं अध्यक्ष का कार्यकाल)
कासगंज / एटा । गत एक माह पूर्व एटा कासगंज संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद रहे कुंवर देवेंद्र सिंह यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की जो घोषणा हुई, उसने कासगंज जिले के अलावा एटा जनपद के कश्यप निषाद समाज जो संसदीय क्षेत्र में लगभग एक लाख अठारह हजार मतदाताओ के विराट संख्याबल को समेटे हुऐ है उसमें संकट के भ्रम की स्थिति उतपन्न कर दी थी। सजातियों को डर बना हुआ था कि पूर्व सांसद कुं0 देवेंद्र सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने से अब कासगंज जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर खतरे के बादल पैदा हो सकते हैं। लिहाजा इस गंभीर स्थिति को भांपते हुए सजातियों में भारी विरोध भाजपा के प्रति पैदा हो गया था ! कश्यप निषाद समाज में फैली इस भ्रम की स्थिति को एटा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं तीसरी बार कद्दावर भाजपा उम्मीदवार राजवीर सिंह राजू भैया ने गत बुधवार को कासगंज के अशोक नगर स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप के नवनिर्मित सरकारी आवास पर गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान नारियल फोड़ कर दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने सजातियों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की कोई डील पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव से नहीं हुई है तथा वह बिना शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं।
इस दौरान निषाद पार्टीे एटा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप एवं मानव हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिहं कश्यप ने सजातियों का आभार प्रगट करते हुऐ कहा कि जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम को महाराजा गुहराज निषाद ने नैया पार कराई थी उसी प्रकार राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भईया की तीसरी सियासी पारी कश्यप निषाद समाज संकल्पित होकर पार लगाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप के प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, राजेन्द्र कश्यप, मुन्नालाल कश्यप, चंद्रपाल कश्यप प्रधान दतलाना , देवेंद्र कश्यप फिरोजपुर सानी, ब्रजेश कश्यप, सोबरन सिंह कश्यप प्रधान ग्राम रामताल, अशोक कश्यप, गंगा सहाय कश्यप पूर्व प्रधान, तालेवर कश्यप पूर्व प्रधान, जयपाल कश्यप प्रधान बोंदर , अशोक कश्यप प्रधान रनामऊ, मनोज कश्यप अमृतपुर, हरिशंकर कश्यप , राजपाल सिहं कश्यप, राजू कश्यप सहित एक हजार से अधिक की संख्या में कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks