पुत्री की गोली मारकर हत्या कर शव जलाने की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना नयागाँव पुलिस को मिली सफलता, पुत्री की गोली मारकर हत्या कर शव जलाने की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, निशाँदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा व खोखा कारतूस बरामद।

घटना का विवरण:-
दिनांक 06.04.2024 को अभियुक्त महेन्द्र द्वारा अपने पुत्र के साथ मिलकर अपनी पुत्री की गोली मारकर हत्या कर शव जला देने के सम्बन्ध में थाना नयागाँव पर मु0अ0सं0- 34/24 धारा 302/201 भादवि बनाम महेन्द्र सिंह व रिंकू पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनाँक 15.04.2024 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियोग में वाँछित चल रहे अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र असर्फीलाल निवासी गाही थाना नयागंव जनपद एटा को समय करीब 23.30 बजे बिथरा भट्टे से गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त की निशाँदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी तंमचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 120बी भादवि0 व 3/25/27 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी करते हुये गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- महेन्द्र सिंह पुत्र असर्फीलाल निवासी गाही थाना नयागांव जनपद एटा उम्र करीब 50 वर्ष

बरामदगी-
1- 01 अदद देशी तमंचे 315 बोर मय खोका कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- थानाध्यक्ष श्री रितेश ठाकुर
2- उ0नि0 ललित कुमार निमि
3- का0 मनोज कुमार
4- कां0 आशीष कुमार
5- कां0 गौरव कुमार
6- कां0 आकाश बंसल
7- चालक सतेन्द्र कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks