“भाजपा सांसद ने चुनाव प्रचार के दौरान राह चलते महिलाओं को किस किया,सन्देशखाली की घटना के बाद महिलाओ में दहशत है”

पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार खगेन मुर्मू एक नए विवाद में फंस गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला को ‘किस’ करने का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में विवाद गहरा गया है। राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने उस वीडियो फुटेज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा पर निशाना साधा है।