
एटा – अवैध असलहा तस्करों पर एटा पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड, एक शातिर अभियुक्त 27 बने-अधबने तमंचे, कारतूस तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार।
घटना तथा गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 08.04.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर समय करीब शाम 19.50 बजे अलीगंज रोड इण्डियन पेट्रोल पम्प के सामने घने सुनसान जंगल से एक शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 14 बने तमंचे 315 बोर, 05 बने तमंचे 12 बोर, 08 अधबने तमंचे, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है तथा दो अभियुक्त अंधेरे व झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्त विक्रम थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं- 140/24 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट व 307, 332, 353 आईपीसी में वाॅछित चल रहा था। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 164/2024 धारा 5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य –
- अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो पूर्व में भी अवैध शस्त्र व पुलिस मुठभेड़ के मामलों में जेल जा चुके हैं।
- अभियुक्तगण पुराने तथा खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करते हैं।
- अभियुक्तगण तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में बेचते हैं और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।
- गिरफ्तार अभियुक्त थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत मुअसं- 140/24 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट व 307, 332, 353 आईपीसी में वाॅछित चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
- विक्रम पुत्र ताहर सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना जैथरा जिला एटा
फरार अभियुक्त का नामपता –
- दुर्वेश पुत्र मायाराम निवासी तुर्कीपुर शाह आलमपुर थाना मलावन जनपद एटा
- कल्लू पुत्र नामालूम निवासी भरगैन थाना पटियाली, कासगंज
गिरफ्तार अभियुक्त विक्रम का आपराधिक इतिहास –
- मुअसं- 140/24 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट व 307, 332, 353 आईपीसी थाना कोतवाली नगर एटा
- मुअसं- 32/2019 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना जैथरा एटा
- मुअसं- 60/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट व 307, 504, 506 आईपीसी थाना जैथरा एटा
- मुअसं- 61/21 धारा 3/25/27/30 आम्र्स एक्ट थाना जैथरा एटा
- मुअसं- 100/21 धारा 60(60)2 आबकारी अधि0 थाना जैथरा एटा
- मुअसं- 101/21 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना जैथरा एटा
- मुअसं- 148/16 धारा 60 आवकारी अधि0 थाना जैथरा एटा
- मुअसं- 656/17 धारा 147, 148, 149, 307, 336 आईपीसी थाना जैथरा एटा
- मुअसं- 164/24 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा फरार अभियुक्त दुर्वेश का आपराधिक इतिहास –
- मुअसं- 85/22 धारा 323, 452, 504, 506 आईपीसी थाना मलावन एटा
- मुअसं- 285/15 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना बागवाला एटा
- मुअसं- 490/17 धारा 323, 504, 506 आईपीसी थाना मलावन एटा
- मुअसं- 26/24 धारा 5/25/27 आम्र्स एक्ट थाना मलावन एटा बरामदगी –
- 14 तमन्चे (315 बोर)
- 05 तमंचे (12 बोर)
- 08 अधबने तमंचे
- 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस (315 बोर)
- 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस (12 बोर)
- भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण पवार
- उ0नि0 अश्वनी शर्मा
- उ0नि0 अभिषेक कुमार
- उ0नि0 श्री उ0नि0 महेन्द्र सिंह
- हे0का0 पुष्पेन्द्र सिंह
- का0 अंकित मावी
- का0 मनीष कुमार
- का0 जयवीर सिंह
- का0 सतेन्द्र सिंह
- का0 राहुल लौर
- का0 अंकुर मलिक
- का0 कृष्णगोपाल
- का0 पिन्टू
- का0 पंकज सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु नकद 25000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है।