8 घंटे में तलाश लिए लापता दो दोस्त ; बारादरी पुलिस ने लौटाई परिजनों के चेहरों पर मुस्कान

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से अचानक गायब हुए दो नाबालिग किशोरों को महज 8 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बच्चों के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 अक्टूबर शनिवार को जोगी नवादा निवासी राजकुमार ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनका 16 वर्षीय पुत्र कुणाल और उसका दोस्त हिमांशु परिजनों को बिना कुछ बताए अचानक कहीं चले गए हैं। दो नाबालिग बच्चों के एक साथ लापता होने की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया।
सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बारादरी पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि दोनों बच्चे एक साथ कहीं जा रहे थे।
सैटेलाइट बस स्टैंड से किया दस्तयाब
सुराग मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों किशोरों को सैटेलाइट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों बच्चों के परिजनों—राजकुमार और चोखेलाल—को थाने बुलाकर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
क्राइम प्रभारी मुकेश कुमार
उ०नि० राजीव प्रकाश चौकी प्रभारी जोगीनवादा,
हे०कां० सुमित कुमार
कां० पवन नागर, थाना बारादरी, बरेली

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks