एटा में सपा और बसपा को लगा बड़ा झटका,

एटा Big ब्रेकिंग…

एटा में आज भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप जैन एवं लोकसभा प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा के नेतृत्व में बसपा के पूर्व विधायक अजय यादव और मिरहची नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय एवं सर्वेश उपाध्याय ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन, एटा में सपा और बसपा को लगा बड़ा झटका,

ब्राह्मण समाज के फायर ब्रांड नेता एवम नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश उपाध्याय और मिरहची चेयरमैन लक्ष्मी उपाध्याय की कई किलोमीटर तक वाहन रैली दिखी, वही लक्ष्मी सर्वेश उपाध्याय और पार्टी में आने वाले अन्य नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आज 500 से ज्यादा समर्थकों के साथ शामिल हुए है और एटा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी राजवीर उर्फ राजू भैया को पूरी ताकत से चुनाव लड़ाकर पार्टी को सफल बनाने का कार्य करने का वादा किया है,

लोकप्रिय मिरहची नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी सर्वेश उपाध्याय और नगर पंचायत अध्यक्ष निधौली कला शिखा मोनी गुप्ता ने मिरहची,सकीट,निधौली कला के लगभग सैकड़ो प्रधानों ,सभासद,बीडीसी सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है,

यदि लोगों की मानें तो जिले के आसपास के जिलों में ब्राह्मणों का बड़ा चेहरा माने जाने वाले मिरहची नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश उपाध्याय और उनकी पत्नी लक्ष्मी उपाध्याय चेयरमैन मिरहची के भाजपा में आने से एटा लोकसभा पर भाजपा प्रत्याशी का जीतना लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है,

वही फायर ब्रांड नेता एवम ब्राह्मण नेता सर्वेश उपाध्याय एटा के मिरहची से तीन बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं, उनके साथ ज्यादातर सभासद और बीडीसी मेंबर ने बड़ी तादाद में ज्वाइन किया है, यह सभी क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि हम केंद्र सरकार प्रदेश सरकार में है इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं,

पूर्व विधायक अजय यादव जो पटियाली के पूर्व विधायक रहे हैं तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं उनके पिताजी तीन बार विधायक रहे हैं राजनीतिक परिवार से है उनकी बेटी नगर पंचायत अध्यक्ष है पुत्रवधू ब्लॉक प्रमुख है और बेटा प्रधान है राजनीतिक परिवार से है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks