नगला कसा में निषाद पार्टी के प्रतिनिधि मडंल

एटा ! आज रविवार को निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप व निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिहं कश्यप के संयुक्त नेत्रत्व में निषाद पार्टी के प्रतिनिधि मडंल ने थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम नगला कसा में पहुंचकर ट्रेक्टर ट्रॉली के तालाब में पलट जाने से हुई वीभत्स दुर्घटना में मारे गऐ लोगों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा कश्यप समाज के म्रतक छै लोगों के परिजनों से फोन पर उ. प्र.सरकार के कैबिनेट मंत्री मत्स्य / राष्ट्रीय अघ्यक्ष निषाद पार्टी महामना डा.संजय कुमार निषाद से वार्ता करायी ! निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा म्रतक के सभी परिजनों को चार चार लाख रूपऐ की आर्थिक सहायता दी गयी है तथा कश्यप समाज के जो छै लोग दुर्घटना में कालकलवित हुऐ है , उन्हें मछुआ कल्याण कोष से भी अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाने के लिऐ जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिहं के माध्यम से माननीय मंत्री मत्स्य उ.प्र. सरकार को निषाद पार्टी की ओर से पत्र लिखा जाऐगा ! निषाद पार्टी के प्रतिनिधि मडंल में महेश चन्द वर्मा , डा. सुभाष शाक्य , डा. अनूप सिहं राठौर , डा. पुष्पेन्द्र सिहं यादव , पं. सुभाष उपाध्याय , रामविलास कश्यप आदि लोग मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks