अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा संयुक्त रूप से एक बड़े आंदोलन को चलाने का निर्णय लिया

आप सभी साथियों को अवगत कराना है कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं भारतीय मतदाता महासभा तथा अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा संयुक्त रूप से एक बड़े आंदोलन को चलाने का निर्णय लिया है*।

*जिसमें प्रमुख रूप से*-

1-पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू कराना ।

2- मीडिया कल्याण बोर्ड का गठन प्रत्येक राज्यों में कराना।

3-केंद्रीय एवं राज्य लेवल पर मीडिया पालिका की स्थापना कराना।

4-पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वालंबन के लिए समस्त पत्रकार संगठनों, समाचार पत्र एजेंसी, न्यूज़ एजेंसियों , इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया संस्थानों के कि संयुक्त आपसी सहमति एवं आपसी विचारों के तालमेल से विभिन्न योजनाओं को केंद्रीय एवं राज्य लेवल पर संचालित कराना है।
आप सभी साथियों को ज्ञात होगा कि विधान परिषद में इसकी आवाज उठाई गई है।

एक रणनीति के तहत नागरिक पत्रकारिता की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लेकर आगामी लोकसभा के आम चुनाव में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार बना कर अपने उद्देश्यों को जनजाति तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए एक महागठबंधन मंच की घोषणा किया सुनिश्चित है।
इसके संदर्भ में आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता साथियों को सोशल मीडिया के जरिए फेसबुक लाइव सेशन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।

जो मुहिम भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने चलाने का निर्णय लिया है इस महत्वपूर्ण अभियान को रोकने की कोशिश की जाएगी।

बल्कि रोकने का कार्य प्रारंभ हो गया है।

चाहें जो भी हो आप सभी साथी इस अभियान को पूर्ण करने हेतु अपनी पुरी ताक़त के साथ  कार्य करें।

एक नहीं हजारों एके बिंदुसार आएंगे और जाएंगे इसका परवाह आपको नहीं करना है आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना हैं।

मुझे संकेत मिल रहा है हमारे क़दम को रोकने की कोशिश हो रही हैं हमारी हत्या भी हों सकतीं हैं।

क्योंकि………….

*हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था*,

*मेरी किस्ती वहीं डूबी जहां पानी कम था*।।

उपरोक्त कवि का वाक्य सही साबित हो सकता हैं।

*एके बिंदुसार*
संस्थापक
भारतीय मीडिया फाउंडेशन।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks