राजनीति के उगते सूरज को फिर किया गया सलाम– एटा में खेला बडा़ खेल-

एटा -राजनीति के उगते सूरज को फिर किया गया सलाम– एटा में खेला बडा़ खेल-
एटा में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बजीर सिंह यादव ने एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के नेतृत्व में भाजपा ज्वॉइन कर की घर वापिसी भाजपाईयों में दौड़ी खुशी की लहर,

जी.टी रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय पर एटा के लोकप्रिय सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने बजीर सिंह यादव को पार्टी का पटका पहनाकर कराई भाजपा में घर वापसी,
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बजीर सिंह यादव एडवोकेट मेरठ विश्व विद्यालय के 1992 में छात्र संघ के नेता के रूप में उभरे फिर पीछे मुड़कर नही देखा और फिर 1993 में वो पश्चिमी उत्तरप्रदेश मेरठ माडल के कांग्रेस से मंडल अध्यक्ष रहे और वो एटा के शीतलपुर से 2001 में भाजपा से ब्लॉक प्रमुख रहे और 2003 में भाजपा से एमएलसी स्थानीय निकाय के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके है,
2010 में वार्ड नंबर 26 से अपनी बढ़ती लोकप्रियता के चलते भरी मतों से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित रहे और 2010 के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के निर्णायक रहे,
2012 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधान सभा एटा सदर से अपनी लोकप्रियता के बल पर 18000 मत प्राप्त करके फिर से जनप्रिय नेता के रूप में उभर कर आए,
और 2016 में अपने विरोधियों के भारी विरोध के बाद भी पुनः जिला मुख्यालय स्थित में सबसे बड़े ब्लॉक शीतलपुर के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए,
भाजपा के राष्ट्रीय नेता एवम रामभक्त बाबूजी कल्याण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राज्यपाल राजस्थान के अति प्रिय एवम निकटस्थ होने के कारण बाबूजी द्वारा की गई नवगठित रा0का0पा में उनके द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया गया,
इस अवसर पर एटा सांसद द्वारा भाजपा ज्वाइनिंग कराते वक्त एटा के भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी,आशीष यादव “आशूव भाजपा के जिला मंत्री शिशुपाल सिंह यादव सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks