ब्रेकिंग न्यूज़ फिरोजाबाद

फिरोजाबाद के थाना राजावली क्षेत्र नदिया पुल के पास बाइक टैंकर की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई मौके पर पहुंचे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया
वहीं परिजनों की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया गया.
बताते चलें कि एटा रोड टूंडला थाना राजावली क्षेत्र के बीती रात करीबन 12:00 बजे पेट्रोल पंप के समीप नदिया की पुलिया के समीप मोहल्ला कच्चा टूंडला मंदिर वाली गली निवासी 40 वर्षीय कुलदीप पुत्र दुर्गा प्रसाद 53 वर्षीय धीरेंद्र कुमार पुत्र दीपचंद अपनी बाइक संख्या यूपी 83 N 2290 रामगढ़ से दावत खाकर लौट रहे थे उसी दौरान कैंटर संख्या यूपी 83 T 1417 ने नदी के समीप बाइक सवारों को रोंद दिया जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो घटना के बाद टैंकर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया घटना की सूचनाओं पर परिजनों में कोहरा मच गया जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक एक ही गांव के दोस्त दोस्त थे