सड़क,गंदगी,प्रकाश और गंदे पेयजल की समस्या के कारण नर्क से बत्तर जीवन जी रहे है अम्बे नगर वार्ड नंबर 62 के वाशिंदे

सड़क,गंदगी,प्रकाश और गंदे पेयजल की समस्या के कारण नर्क से बत्तर जीवन जी रहे है अम्बे नगर वार्ड नंबर 62 के वाशिंदे
नगर निगम बताएं कि 2022 में लिखित आश्वासन देने के बावजूद भी नगर निगम ने क्यो नहीं कराया कोई कार्य- सौली भईया
मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता को छलना बंद करें
सड़क गंदगी प्रकाश और गंदे पेयजल की समस्या से जूझ रहे अम्बे नगर वार्ड नंबर 62 के स्थानीय निवासियों से बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने मुलाकात की
इस मौके पर अम्बे नगर वार्ड नंबर 62 के स्थानीय निवासियों ने बताया कि सितंबर 2022 को सड़क गंदगी बिजली के खंभे और शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया था कि जल्दी यह सारी समस्याओं का समाधान करा दिया जायेगा परंतु लगभग 2 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी अब तक ना तो खंबे लगे ना प्रकाश की व्यवस्था हुई ना सड़क गलियां नाली खरंजा का निर्माण किया गया, ना गंदगी हटाई गई और पानी भी पाइप लाइन से गंदा आता है और बरसात के मौसम में स्थिति और विकराल हो जाती है
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि अम्बे नगर वार्ड नंबर 62 की हालत बेहद खराब है 2022 में स्थानीय जनता ने भूख हड़ताल कर आंदोलन किया उसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन देकर समस्या का समाधान करने की बात कही थी लेकिन अब तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मूलभूत सुविधाएं देने में भी नाकाम रहे हैं झूठे आश्वासन देकर केवल जनता को छलने का काम किया जा रहा है जिसे नगर निगम को अब बंद कर देना चाहिए
इस मौके पर वार्ड नंबर 2 के पार्षद देवेंद्र कुमार सहित होशियार सिंह बबलू भाई सूरज प्रकाश अमन कुमार इरशाद रामजीलाल धर्मेंद्र कुमार छोटू भाई इंद्रजीत माया देवी गीत देवी ममता देवी उदयवीर पप्पू भाई मंजू देवी अबरार भाई जावेद भाई शरीफ अली गुड़िया देवी शौकीन शाह जहांगीर सपना देवी सोनी कुमारी तस्लीम बेगम सूरज कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks