उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गरीब- असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए बांटे कंबल

फर्रुखाबाद /कायमगंज-उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गरीब- असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए बांटे कंबल

उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र में गरीब असहाय ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए 200 कम्बल तहसील कार्यालय पर पहुंचकर कर मौजूद उप-जिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा को उपलब्ध कराये।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि आये दिन ठंड का प्रकोप जारी है जिससे आम जनमानस त्रस्त है इसी लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ठंड की ठिठुरन से बचने के लिए गरीबों के लिए उपजिलाधिकारी को कंबल उपलब्ध कराये।
इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज कौशल,नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री अमित सेठ, युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, विधान सभाध्यक्ष जितेन्द्र रस्तोगी,वरिष्ठ नगर मंत्री सुधीर गुप्ता, अनवरअली मुन्ना, प्रमोद वर्मा, अजय अग्रवाल,अंकितअग्रवाल,
वसीम अंसारी,नरेश शर्मा,कमलेश भारद्वाज, रजत रस्तोगी,अंबुज गंगवार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks