चेतावनी जंक फूड से अकड़ सकती हैं धमनी



एक नए अध्ययन में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि जंक फूड के सेवन से धमनियों पर असर पड़ रहा है। शोधकर्ताओं ने दावा किया कि ऐसे आहार 17 साल की उम्र तक के बच्चों की धमनियों को कठोर बना रहे हैं। इन सख्त धमनियों के कारण स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। इंसान के शरीर में धमनियां प्रमुख रक्त वाहिकाएं हैं, जो हृदय से ऑक्सीजन युक्त खून को शरीर की कोशिकाओं तक लाती हैं।

लंदन के ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के सहयोग से एक्सेटर विश्वविद्यालय, और पूर्वी फिनलैंड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने यह अध्ययन किया है। उन्होंने चिंता जताई है कि गलत जीवनशैली के कारण बच्चे जंकफूड आहार पर जीवन जी रहे हैं। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि बच्चों में जंक फूड जैसी समस्याओं के जांच कराने से भविष्य में दिल संबंधी बीमारी की दिक्कत को रोका जा सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks