
अलीगंज ( एटा ) ! भाजपा विधायक ठा. सत्यपाल सिंह राठौर ने जैथरा में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया ! निर्माण के दौरान उन्होनें स्वंय अपने हाथों से गुणवत्ता को चैक किया तो पता चला कि जैथरा में निर्माणाधीन यूनिट में मानकों से खिलवाड किया जा रहा था ! विधायक ठा. सत्यपाल सिहं राठौर ने घटिया सामिग्री को निर्माण में प्रयोग किऐ जाने पर आपत्ति प्रगट करते हुऐ तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश प्रोजेक्ट मैनेजर को दिऐ ! उन्होने बताया कि जिस भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा था उस भवन के कॉलम व बीम भी मानक अनुरूप नहीं थे ! तथा
ठेकेदार ने गुमराह करने के लिऐ बालू के ऊपर मौरंग डाल रखी थी! वहीं निर्माण कार्य में कच्ची गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा था एवं निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की जिंदगी से भी ठेकेदार खिलवाड़ रहा था क्योंकि मजदूर
बिना सेफ्टी किट के निर्माण कार्य में जुटे हुऐ थे !
विधायक ठा. सत्यपाल सिहं राठौर ने निर्माण गुणवत्ता की टीएसी जांच हेतु शासन को पत्र लिखा है ! बताया जा रहा है कि पीपीपी मॉडल पर क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण
कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा लहभग 20 करोड़ की लागत से किया जा रहा है ! जिसमें 50 बेड का निर्माण होना है ! विधायक द्वारा किऐ हऐ निरीक्षण के समय जैथरा नगर पंचायत चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता भी मौजूद थे !