दो अंतर्जनपदीय महिला अभियुक्ताओं को चोरी की शत प्रतिशत धनराशि (1,30,000 रुपए) सहित किया गिरफ्तार

एटा– थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आयी दो अंतर्जनपदीय महिला अभियुक्ताओं को चोरी की शत प्रतिशत धनराशि (1,30,000 रुपए) सहित किया गिरफ्तार।

घटना–
दिनांक 15.12.23 को वादी रामू पुत्र बलबीर सिंह निवासी पहरैया थाना राजा का रामपुर जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर लिखित सूचना दी गई कि वादी की पत्नी अंजुली के बैग से 02 अज्ञात महिलाओं द्वारा 1,30,000 रुपए चोरी कर लिए गए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 355/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी–
थाना अलीगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गई। थाना अलीगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.12.23 को उपरोक्त घटना में प्रकाश में आई दो महिला अभियुक्ताओं को चोरी की शत प्रतिशत धनराशि (1,30,000 रूपये) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला अभियुक्ताओं के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ताओ का नाम पता

  1. आरती देवी पत्नी अंकुर कुमार
  2. लौंगश्री पत्नी रेड्डा
    निवासी गांव सहारा थाना बिछुआ जिला मैनपुरी। बरामदगी
  3. 1,30,000 रूपये चोरी किए हुए।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

  1. थाना प्रभारी श्री अरुण पवाँर
  2. उ0नि0 श्री लालबहादुर
  3. का0 मनीष कुमार
  4. का0 सागर मलिक
  5. म0का0 कृष्णा रानी
  6. म0का0 मनीषा यादव
  7. चालक का0 सत्यवीर सिह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks