
हलाल प्रमाणपत्र’ को बंद करने के विषय में कार्यवाही हेतु माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अभिनंदन पर कार्यक्रम हुआ आयोजित
धर्म के आधार पर चल रही ‘हलाल प्रमाणपत्र’ व्यवस्था को बंद किया इस दृष्टि से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का अभिनंदन करने के लिए आज एक कार्यक्रम लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में रखा गया रखा गया है। हलाल सर्टिफिकेट का मतलब है कि उत्पादन में इस्लाम में हराम माने जाने वाले जानवर के बायो प्रोडक्ट का उत्पादन नहीं हुआ है। हलाल प्रमाण पत्र से भारत में सामाजिक विद्वेष बढ़ रहा है तथा जन आस्था के साथ छल हो रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत सिंह बग्गा अध्यक्ष वाराणसी व्यापार मंडल एवं हिंदू जन जागृति समिति के सदस्य शामिल हुए। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोगों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।