रोटरी क्लब बनारस द्वारा दरभंगा घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ

प्रधानमंत्री मा0 नरेंद्र दामोदर मोदी जी एवं मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्य नाथ जी द्वारा घोषित स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को प्रातः 9:00 बजे रोटरी क्लब बनारस द्वारा दरभंगा घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरे घाट परिसर को सभी सदस्यों ने मिलकर साफ किया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात पक्षियों को दाना भी खिलाया गया। उक्त अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो0 नारायण सिंह बग्गा, सचिव रो0 रुपेश शर्मा, रो0 संतोष कश्यप, रो0 मुदित अग्रवाल, रो0 कपिल सलूजा, रो0 विशाल सिंह, रो0 आशीष केशरी, रो0 यश जायसवाल, रो0 विपुल श्रीवास्तव आदि कई रोटेरियन साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन रो0 डॉ0 राम नारायण यादव जी ने किया।