महिला इंजीनियर के घर 30 लाख रूपये का टीवी, 100 कुत्ते, 1 करोड़ का बंगला

महिला इंजीनियर के घर 30 लाख रूपये का टीवी, 100 कुत्ते, 1 करोड़ का बंगला

भोपाल: मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में प्रभारी सहायक यंत्री (संविदा) हेमा मीणा करोड़ों की आसामी निकली है। 13 साल की नौकरी में उन्होंने आय से 332प्रतिशत अधिक प्रॉपर्टी बना ली। जबकि उनका मासिक वेतन मात्र 30 हजार रूपये प्रतिमाह है।
गुरूवार की सुबह भोपाल से 19 किमी दूर उनके बिलखिरिया स्थित आवास, फार्म हाउस और कार्यालय पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। कल सुबह 6 बजे से चल रही तलाश अभी भी जारी है।
7 करोड़ रुपए की मिल चुकी प्रॉपर्टी

अब तक कई तलाश में 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिल चुकी है। लोकायुक्त टीम का मानना है कि प्रॉपर्टी का मूल्यांकन करने में दो दिन लग सकते हैं। संविदा अधिकारी की रहीसी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर पर 30 लाख रुपए का LED TV लगा रखा था। फार्म में 100 से ज्यादा कुत्ते मिले हैं। इनमें कई महंगे ब्रीड के डॉग्स हैं। इन कुत्तों को रोटी बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की मशीन है। बंगले में बनवाए गए बड़े से गैराज में थार समेत 20 लग्जरी कारें खड़ी मिलीं। लग्जरियस लाइफ की शौकीन हेमा खुद को IPS बताती है। बंगले के कर्मचारियों से बात करने के लिए वॉकी-टॉकी का यूज करती हैं। बंगले में जैमर लगा रखा है। 20 हजार वर्ग फीट जमीन पर यह आलीशान बंगला हेमा ने पिता के नाम बनवाया है। इसकी लागत 1 करोड़ रुपए है।

इतना ही नहीं, भोपाल, रायसेन और विदिशा के कई गांवों में जमीन के दस्तावेज मिले हैं। हार्वेस्टर, धान बुवाई मशीन, ट्रैक्टर और खेती में काम आने वाले इंस्ट्रूमेंट्स खरीदने के भी डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं। बंगले से पुलिस हाउसिंग बोर्ड का सरकारी सामान भी मिला है। टीम इसे क्रॉस चेक करा रही है।लोकायुक्त SP मनु व्यास ने बताया कि हेमा मीणा के खिलाफ 2020 में आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस किया गया है। यह कार्रवाई विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भोपाल से सर्च वारंट लेकर शुरू की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks