नर्सिंग सेवा की आइडियल फ्लोरेंस नाइटिंगेल को वूमेन हॉस्पिटल में याद किया

नर्सिंग सेवा की आइडियल फ्लोरेंस नाइटिंगेल को वूमेन हॉस्पिटल में याद किया…!

” दया परोपकार निःस्वार्थ सेवा नर्सेज सर्विस की आत्मा है”—डा रजनी पटेल उप प्रधानाचार्य एटा । विश्व नर्सेज डे पर एटा मेडिकल कालेज की एमसीएच विंग में नर्सेज सेवा से जुड़ी कर्मियों ने भव्य रूप से नर्सेज सेवा की आइडियल महान विभूति फ्लोरेंस नाइटेंगल को याद किया।इस अवसर पर मेडिकल कालेज की उप प्रधानाचार्य डा रजनी पटेल ने फ्लोरेंस नाइटन्गेल की चित्र पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर बोलते हुये उन्होंने कहा-अतंर्राष्ट्रीय क्षितिज में दया परोपकार और सेवा कर्म को नई ऊंचाइयां देने बाली महान विभूति फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आज चिकित्सा क्षेत्र में खास तौर पर याद किया जाता है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस 12 मई (1820)को इंटरनेशनल नर्सेज डे के रूप में पूरी दुनियां में मनाया जाता है ब्रिटिश परिवार में जन्मी फ्लोरेन्स नाइटिंगेल ने कराहती मानवता की अभूतपूर्व सेवा कर्म से विशेष पहचान बनाई। उनके सेवा भावी आदर्शों से प्रेरणा लेकर नर्सेज सेवा के विश्वास को बनाए रखने का प्रयत्न करना चाहिए।इस अवसर पर गोल्ड गायनी विभाग की एचओडी डॉ पायल जादौन ने कहा- फ्लोरेंस नाइटन्गेल ने 1854 में क्रीमिया युद्ध के दौरान इन्होंने घायल सैनिकों की अपरमित सेवा की यही नही महिला स्वयंसेवियों का एक दल बना कर इन्होंने तुर्की भेजा जिसने घायल सैनिकों की खूब सेवा की। जो इतिहास में अनुकरणीय सेवा कर्म के रूप में दर्ज है ।इस अवसर चीफ मेट्रन इवलिन मैसी ने कहा-फ्लोरेंस सिस्टर ने घायल सैनिकों का इलाज करने बाले डॉक्टर जब रात को चले जाते थे तब फ्लोरेन्स नाइटिंगेल हाथों में मोमबत्ती या लालटेन लेकर निकलती थी और मनोयोग से घायलों की सेवा करती थी। इस दौरान ये भयंकर संक्रमण से भी प्रभावित हुई पर उन्होंने मानवता की सेवा का धर्म नही छोड़ा। सेवा समर्पण के इसी अंदाज के कारण इन्हें " लेडी विद द लैम्प " भी कहा जाता है । सीनियर स्टाफ नर्स रीता नॉक्स ने कहा-लेडी विद द लैम्प यह विशेष सम्मान इन्हें उपाधि के रूप में मिला जिसकी वजह से आज भी इन्हें इस रूप में याद किया जाता है। इन्होंने अपने जीवन काल मे " नोट्स ऑन नर्सिंग " किताब लिखी।13 अगस्त 1910 में फ्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन हुआ। घायल बीमार लोगो के उपचार में लगन निष्ठा के इनके ऐतिहासिक रोल के कारण चिकित्सा के नर्सिंग क्षेत्र में एक वैश्विक आदर्श के रूप में जाना जाता है। नर्सेज डे के उपलक्ष्य में मेडिकल कालेज नर्सेज फैकल्टी की ओर से केक काट कर फ्लोरेंस नाईटिंगेल के जन्म दिन को खुशी से मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व आशीष मैसी ने फ्लोरेंस के जीवन पर अंग्रेजी में बोलते हुए प्रकाश डाला, गायनी की डा रोमिला सहित चीफ फार्मासिस्ट संतोष दुवे, पुष्पेंद्र कुमार सहित अनेक नर्सेज स्टाफ मौजूद रहा।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष चीना अग्रवाल के नेतृत्व में एक दर्जन महिला पदाधिकारियों के दल ने मेडिकल कालेज की नर्सेज फैकल्टी की सिस्टर्स को नर्सेज डे की शुभकामनाएं देते हुए दुपट्टा पहिना कर सम्मानित किया । जिला अध्यक्ष चीना अग्रवाल ने कहा नर्सेज सिस्टर्स की दिन रात अथक सेवा को देखते हुए महिला व्यापार मंडल ने यह सम्मान किया है। इनके साथ इस सम्मान अभियान में रश्मि बिज,प्रियंका सिंगल, बबली चौहान,नीलम गुप्ता,बबीता जैन,मंजू वार्ष्णेय,लक्ष्मी रानी आदि व्यापार मंडल की पदाधिकारी शामिल रहीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks