नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे10 लाख

नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे10 लाख, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – मंडी समिति में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रूपये ठग लिए। नौकरी भी नहीं लगी। रूपये मांगने पर आरोपी मना कर रहा है।
थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर थाना रिजोर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना रिजोर के गांव मिर्जापुर सई निवासी सुरजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी दीपक पांडेय, इनकी पत्नी पूजा पांडेय निवासी हाउस सिटी रत्नाकर खंड पीजीआई लखनऊ ने मंडी समिति में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। दस लाख रूपये मांगे थे। आरोप है कि तीन लाख 60हजार खाते में डाले वही छह लाख 40हजार रूपये नकद दिए थे। मंडी समिति का रिजल्ट आया। पीड़ित ने रूपये मांगे। आरोपी ने रूपये नहीं दिए। आरोप है कि दीपक पांडेय शातिर अपराधी है और कई बार लखनऊ, मैनपुरी जिला में बंद रहा है। एक साथी दुर्गेश यादव भी था। रिजोर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks