स्कूटी पलट से हादसे में स्कूटी चला रहे 15 वर्षीय आशु की मौत


धनबाद जिला अन्तर्गत सिंदरी रांगामाटी रासुघुटू बस्ती के पास 6मार्च की शाम एक स्कूटी पलट गई. हादसे में स्कूटी चला रहे 15 वर्षीय आशु की मौत हो गई. वह बस्ती निवासी प्राइवेट चालक जीतेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र और वार्ड 54 की पूर्व पार्षद स्व. सीता देवी का नाती था. घटना घर के पास ही हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 4 बजे आशु तेज गति से स्कूटी संख्या जेएच 01 सी वाई 0944 से रांगामाटी पानी टंकी से अपने घर की ओर आ रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही आटो को देखकर उसने ब्रेक लगाया, लेकिन स्कूटी पलट गई. जमीन पर गिरे आशु के मुंह से खून बहने लगा. आनन-फानन में परिजन उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले गए, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा. रास्ते में वे लोग उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शव घर पहुंचते ही बस्ती में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks