सपा विधायक इरफान सोलंकी की संपत्तियां सीज करने की तैयारी

पुलिस ने भाई रिजवान और परिवार से जुड़ी 38 संपत्तियों का ब्योरा जुटाया
सपा विधायक इरफान सोलंकी की संपत्तियां सीज करने की तैयारी

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शौकत अली के बाद विधायक इरफान सोलंकी की संपत्तियां सील करने की तैयारी है। पुलिस कमिश्नरेट ने इरफान, उनके भाई रिजवान व परिवार से जुड़ी 38 संपत्तियों का ब्योरा जुटा लिया है। बेकनगंज में यह संपत्तियां लगभग 55 करोड़ रुपये की हैं। मेहरबान सिंह का पुरवा में बने गेस्ट हाउस के कागजात भी जुटाए हैं। दावा है कि लगभग पांच करोड़ रुपये इस गेस्ट हाउस में विधायक के लगे हैं। यह विधायक के करीबी के नाम है।

बेकनगंज की एक संपत्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ खरीदी गई थी। जाजमऊ में आगजनी समेत कई मामलों के बाद पुलिस ने विधायक पर गैंगस्टर लगाया है। इस मामले में सोलंकी के करीबी शौकत के जाजमऊ व ग्वालटोली में 28 करोड़ के 32 फ्लैट सील किए जा चुके हैं। जांच कर रहे फीलखाना थाना प्रभारी सुनील सिंह की टीम ने विधायक की संपत्तियों के रिकॉर्ड केडीए व नगर निगम से एकत्र कर लिए हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी को ब्योरा सौंप दिया गया है।

रहने वालों की रजिस्ट्री की जांच इरफान की संपत्तियां सील करने की तैयारी सोमवार को ही की गई थी। जाजमऊ में पुलिस ने रह रहे लोगों को नोटिस देकर रजिस्ट्री दिखाने को तलब किया है। नौ लोग रजिस्ट्री दिखा भी चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह विधायक की पार्टनरशिप में है।

संपत्तियों का अंतिम सत्यापन हो चुका इरफान के साथ गैंगस्टर में नामजद शौकत पहलवान, उसके भाई रिजवान अली, इजराइल आटा वाला, शरीफ समेत पांच गैंगस्टरों की संपत्तियां जब्त होंगी। पिछले शुक्रवार व शनिवार को चले अभियान में पुलिस जाजमऊ और ग्वालटोली में 28 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। इरफान की संपत्तियों का अंतिम सत्यापन हो चुका है। पुलिस ने इरफान व उनके करीबियों की लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्तियां खंगाली हैं।

आरोपितों की कुर्की की तैयारी आगजनी मामले में आरोपित सबलू, शकील चिकना समेत चार अन्य के घरों की कुर्की की तैयारी की जा रही है। पुलिस एनबीडब्ल्यू ले चुकी है।

कानपुर कोर्ट में इरफान सोलंकी को किया गया था पेश। (फाइल फोटो)

जमीन कब्जा मामले में इरफान की अर्जी निरस्त
?️?️
कानपुर। जाजमऊ में जमीन कब्जा मामले में इरफान सोलंकी की अग्रिम जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। साथ में नई सड़क बवाल में सामने आया हाजी वसी भी आरोपित है। जिला जज की अदालत में विधायक की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई है। पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट दी कि विधायक की एमपीएमएलए कोर्ट में पेशी हो चुकी है। एडीजीसी रवींद्र अवस्थी के मुताबिक कोर्ट ने इस आधार पर अर्जी निरस्त कर दी। जाजमऊ निवासी विमल कुमार की तहरीर पर जाजमऊ थाने में 25 दिसंबर 2022 को इरफान सोलंकी, हाजी वसी, शाहिद लारी व कमर आलम के खिलाफ दुर्गा विहार की संपत्ति पर कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

● बेकनगंज में 55 करोड़ की प्रॉपर्टीज, मेहरबान सिंह पुरवा में पांच करोड़ का गेस्ट हाउस

● पत्नी नसीम के नाम संपत्ति के कागज मिले, रिजवान की उन्नाव में प्रॉपर्टी

विधायक, उनके परिवार से जुड़ी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा चुका है। जल्द इन्हें सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

  • आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंस पुलिस आयुक्त

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks