एटा।गंदे पानी से भरा हुआ भूतेश्वर स्थल का मार्ग उस पर कंधों के ऊपर शव का बोझ।जरा सावधान रहिये

सावधान!एटा में अंतिम संस्कार के लिए वायु मार्ग से ले जाएं शव।
एटा।गंदे पानी से भरा हुआ भूतेश्वर स्थल का मार्ग उस पर कंधों के ऊपर शव का बोझ।जरा सावधान रहिये।

एटा नगर पालिका चुनाव परिणाम से असंतुष्ट भाजपाइयों ने जिलाधिकारी आवास पर किया हंगामा|
भारी कश्मकश के बीच निर्दलीय प्रत्याशी मीरा गांधी की हुई जीत।
निर्दलीय प्रत्याशी निधि शास्त्री लड़ेंगी,मेधाव्रत शास्त्री की प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका चुनाव |
एटा।गंदे पानी से भरा हुआ भूतेश्वर स्थल का मार्ग उस पर कंधों के ऊपर शव का बोझ,जरा सावधान रहिये अगर आप किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने एटा के भूतेश्वर में जा रहे हैं या किसी शव यात्रा में शामिल है तो आपको दाहस्थल तक पहुंचने से पहले गन्दे पानी में होकर जाना ही पड़ेगा। दरअसल इन दिनों इस्लाम नगर से लेकर भूतेश्वर तक का संपर्क मार्ग पानी से भरा हुआ दिखाई देगा। जिसमें दोनों ओर की गंदी नालियों का पानी इस मार्ग की शोभा पिछले कई दिनों से बड़ा रहा है। वैसे तो कल की बारिश में शहर के कई स्थानों पर ताल तलैया देखने को मिल जायेगे लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जीते जी तो सही यहां मरने के बाद भी गंदगी में से होकर जाना पड़ेगा तब कहीं जाकर मोक्ष की प्राप्ति हो पाएगी।
अब जो लोग शब को अपने कंधों पर लेकर दाह स्थल तक जाते हैं, क्या पता भरे हुए पानी में किसी गड्ढे में पैर आने से वह खुद ही शव के साथ जा गिरेंगे।
बड़े शर्म की बात तो यह है किसी भी जिम्मेदार या वोटों की ठेकेदार की नजर यहां तक नहीं पड़ी है वहीं दूसरी ओर प्रशासन भी आंख कान मूंदे बड़ी ही जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य निभा रहा है।क्योंकि अब अगर शव को सुरक्षित पहुंचाना है या गंदगी से दूर रहना है तो आप हवाई मार्ग से ही शव को भूतेश्वर तक ले जा सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks