प्रिंस को युवा मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए बड़ी संख्या में नौजवानों को संगठन से जोड़ा गया

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.08.2022 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की निधौली रोड स्थित शिवम गेस्ट हाउस पर बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में उपस्थित बड़ी संख्या में नौजवानों को संगठन के साथ जोड़ा गया साथ ही सर्वसम्मति से प्रिंस निवासी अल्लेपुर को युवा मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद व्यक्त की कि नौजवानों की टीम अतिशीघ्र बड़ी संख्या में किसान नौजवान मजदूरों को संगठन के साथ जोड़कर संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए किसान मजदूरों की लड़ाई को मजबूत करने का काम करेंगे तथा संगठन के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही लड़ाई को गांव गांव मैं पहुंचा कर आम लोगों को संगठन के साथ जोड़कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे युद्ध में सहयोगी बनेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, देवव्रत यादव,अश्वनी प्रधान ,पंकज यादव ,मोहित यादव ,मोनू मुखरना, देवप्रताप यादव जी,अर्पित, निगम यादव ,विशाल राजपूत ,राहुल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।