
एटा की जलेसर विधानसभा से विधायक रहे प्रेमपाल सम्राट के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया है, उनके पुत्र के नाम भेजे पत्र में प्रियंका गांधी ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी हैं, आपको बता दें कि पूरे राजनीतिक जीवन मे प्रेमपाल सम्राट ने कभी कांग्रेस पार्टी को नही छोड़ा, लगभग 50 वर्षों के राजनीतिक जीवन मे वे हमेशा कांग्रेस के साथ रहे, देश भर में प्रेमपाल सम्राट उस वक़्त चर्चाओं में आए थे, जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समर्थन में उनके सामने ही संसद भवन की दर्शक दीर्घा से सदन में छलांग लगा दी थी